क्यों नहीं आ रही है पीएम किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त
पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की दसवीं किश्त गुरुवार को जारी नहीं की गई। पीएम किसान सम्मान निधि अब 25 दिसंबर को संभावित तौर पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, माना जा रहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों पर आयोजित समारोह के दौरान किश्त रिलीज करेंगे।
किसानों को करना पड़ेगा अब थोड़ा इंतजार
पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े 12 करोड़ से अधिक किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि, राज्यों ने तो RFT साइन कर दिया है, लेकिन अभी तक एफटीओ जेनरेट नहीं किया जा सकता है।
क्यों 25 दिसंबर संभावित रिलीज डेट?
पिछले साल 25 दिसंबर को किसानों के खातों में पैसे भेजे गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्माम निधि योजना के तहत 18 हजार करोड़ रुपये जारी किया था।
करीब 12 करोड़ किसानों को मिल चुका है लाभ
केंद्र सरकार देशभर के लगभग 11.37 करोड़ किसानों के बैंक खातों में नौ किश्तों में तकरीबन 1.58 लाख करोड़ रुपये डाल चुकी है।
इस बार सम्मान निधि पाने के नियमों में हुआ बदलाव
पीएम किसान योजना का लाभ पा रहे किसानों के लिए अब नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार (Union Government) ने योजना का लाभ उठाने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अगले माह पीएम किसान (PM Kisan) की आने वाली किश्त इन्हीं गाइडलाइन के हिसाब से जारी की जाएगी। अब राशन कार्ड वालों को ही पीएम किसान का लाभ मिल सकेगा। बिना राशन कार्ड को लिंक कराए किसी को भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं जारी किया जाएगा।
क्या है नया नियम?
देश में अब पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan portal) पर राशन कार्ड (Ration card) नंबर दर्ज कराना अनिवार्य होगा। बिना राशन कार्ड दर्ज कराए इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस योजना के तहत नए पंजीकरण पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य (Ration Card Mandatory) होगा। साथ ही राशन कार्ड की अनिवार्यता के अलावा रजिस्ट्रेशन के दौरान दस्तावेजों की सिर्फ सॉफ्टकॉपी (PDF) बनाकर पोर्टल पर अपलोड भी करनी होगी। खतौनी, आधार, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। इन सारे दस्तावेजों के पीडीएफ पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें